महिलाए फेसबुक पर झूठ बोलती हैं

13/06/2013 23:34

लंदन। सोशल नेटवा\कग साइट पर अकसर महिलाए झूठ बोलती हैं। एक सर्वेक्षण में पाया गया है कि पेâसबुक और ाqट्वटर जैसी सोशल साइट्स पर महिलाएं अपनी जिदंगी को आकर्षक दिखाने के लिए अक्सर झूठ बोलती हैं और बढ़ाचढ़ा कर बात करती हैं। यह शोध करीब दो हजार महिलाओं पर किया गया। यह पूछने पर कि वे सोशल साइट पर क्या कर रही हैं चार में से एक महिला ने बढ़ा चढ़ाकर कर जवाब दिया। शोधकर्ताओं ने पाया कि ज्यादातर महिलाएं ऐसे दर्शाती हैं कि वे शहर से बाहर हैं जबकि वे घर पर अकेली होती हैं। इस दौरान वे विदेश में छुट्टी का लुत्फ उठाने या अपनी नौकरी के सिलसिले में बाहर होने की बात करती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं के झूठ बोलने के सबसे आम कारणों में दूसरों के उच्च पदों पर होने से ईष्र्या और अपने दोस्तों और परिचितों को प्रभावित करना शामिल है। इसके अलावा उनकी िंजदगी बोिंरग दिखती है इसको छुपाने के लिए झूठ का सहारा लेती हैं। वनपोल द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के मुताबिक एक तिहाई महिलाओं ने पेâसबुक और ाqट्वटर जैसी साइट्स पर कुछ स्तर पर धोखा देने की बात स्वीकारी। चार में से एक ने अपनी िंजदगी के महत्वपूर्ण पहलुओं पर महीने में एक से तीन बार ऑनलाइन झूठ बोलने या बात को बढ़ा चढ़ा कर कहने की बात स्वीकारी। जबकि दस में से एक ने हफ्ते में एक बार से ज्यादा झूठ बोलने की बात स्वीकारी। यह सर्वेक्षण नए नई सोशल वेबसाइट पेनकरेज की ओर से कराया गया है। सर्वेक्षण के मुताबिक जब महिलाओं से पूछा जाता है कि वे क्या कर रही हैं तो ३० प्रतिशत महिलाएं इस बारे में झूठ बोलती हैं। ज्यादातर शराब पीने की बात कहती है जबकि पांच में से एक अपनी छुट्टियों या नौकरी को लेकर झूठ बोलती हैं। यही नहीं पांच में से एक महिला अपने ‘रिलेशनशिप स्ट्टेस’ के बारे में झूठ बोलती हैं। इसलिए अगर आप किसी महिला मित्र से सोशल नेटवर्विंâग साइट पर बाते करते हैं तो सावधान हो जाएं।