चोरों के लिए सबसे आसान पासवर्ड है आपके जन्म का वर्ष

13/06/2013 14:40
वाशिंगटन, 21 सितंबर (एजेंसी) अगर आपके एटीएम का पिन आपके जन्म का वर्ष है या फिर कोई सामान्य संख्यात्मक अनुक्रम है तो चोरों द्वारा उसे क्रैक करने की संभावनाएं बहुत ज्यादा है। विशेष तौर पर तब जब आपका जन्म 20वीं :1900 से 1999: सदी में हुआ हो ।
डेटा विश्लेषण फर्म ‘डेटा जेनेटिक्स’ के अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि चार
 
अंकों के पासवर्ड में करीब 20 प्रतिशत पासवर्ड ‘1234’, ‘1111’ और ‘0000’ होते हैं ।
‘स्टेल’ पत्रिका की खबर के मुताबिक, चार अंकों के पासवर्ड में 19 से शुरू होने वाले पासवर्ड करीब 80 प्रतिशत आबादी के हैं ।
लोगों में सबसे कम लोकप्रिय पासवर्ड है 8068 । इसके अलावा अलोकप्रिय पासवर्ड की सूची में पहले पांच स्थानों पर हैं... ‘8093’, ‘9629’, ‘6835’ और ‘7637’ ।