आकर्षक व्यक्तित्व वाले लोगों को जल्दी मिलती है सफलता

13/06/2013 14:20
मेलबर्न, आठ अक्तूबर (एजेंसी) आकर्षक व्यक्तित्व वाले लोगों को जल्दी नौकरी मिल जाती है, उनकी पदोन्नति भी जल्दी होती है और कम आकर्षक सहयोगियों की तुलना में उन्हें अच्छा वेतन भी मिलता है। 
‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ के अनुसार, अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि आकर्षक लोगों को औसत से कम आकर्षक लोगों की तुलना में तीन से चार फीसदी वेतन अधिक मिलता है।
टैक्सास विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर डेनियल हैमरमेश की
 
अगुवाई में किए गए इस अध्ययन में खूबसूरती की अवधारणा का विभिन्न तरीकों से सफलता में एक कारक के तौर पर विश्लेषण किया गया।
शिकागो विश्वविद्यालय के दारियो मास्त्रीपियरी ने कहा कि खूबसूरत लोगों को उनकी कंपनी अधिक राशि देती है और उन्हें परिश्रमी तथा महत्वपूर्ण कर्मचारियों के तौर पर देखा जाता है।
उन्होंने कहा ‘‘इसका कारण है। खूबसूरती किसे अच्छी नहीं लगती। खूबसूरत लोगों की बात का अधिक असर होता है। लोग उनसे बात करना चाहते हैं।’’