स्टाकहोम । कहते है कि मरता क्या न करता।ऐसा ही कुछ स्वीडन में एक ट्रेन कंपनी के पुरूष ड्राइवरों के साथ हुआ जब उन्हें गर्मी के मौसम मे र्स्कट पहनकर काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा। स्वीडन के पुरूष ट्रेन ड्राइवरों ने हाफ पैट शाट्र्स पहनने पर प्रतिबंध लगने के बाद गर्मी के मौसम में काम करने के लिए लिबास का एक अनूठा विकल्प तलाशते हुए र्स्कट को चुना और अब वे स्कर्ट पहनकर ट्रेन चला रहे है। राजधानी स्टाकहोम से उत्तर में रोसलाग्सबानान रूट पर काम करने वाले ट्रेन ड्राइवरों ने पिछले सप्ताह से स्कर्ट पहनकर काम करना शुरू किया है।
रोसलाग्सबानान लाइन की दूरी 35 मील की है और स्टाकहोम के निकट यह 38 स्टेशनों से जुडी हुई है।इ स लाइन पर लगभग 47 हजार यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं।