इस बात को मान लीजिए कि सोना वाकई सेहत के लिए सोना है। अब सवाल यह उठता है कि कितना सोना चाहिए? बहुत से लोग चार-पाच घटे की नींद को पर्याप्त मानते हैं, जबकि बहुत से लोग नौ घटे की नींद को सही बताते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए सात से आठ घटे की नींद पर्याप्त है। यदि आप सुबह संतुष्ट होकर उठें तो समझें कि नींद पूरी हो गई। रात में अक्सर जिनकी नींद बार-बार खुलती है उन्हें पूरी नींद के फायदों से वंचित रहना पड़ता है।
नींद पूरी न होने पर काम में मन न लगना, सिर दर्द होना, चिड़चिड़ाना, मासपेशियों में खिंचाव तथा याददाश्त में कमी देखी जा सकती है। यहा तक कि डिप्रेशन भी हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार युवाओं सहित सभी के लिए सात से आठ घटे की नींद जरूरी है अन्यथा ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। नींद आपको रिचार्ज करती है। इससे शरीर की कोशिकाओं के पुनर्निर्माण का काम होता है। शरीर को आराम मिलने के साथ मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। इससे पेट ठीक रहता है व हमारे शरीर की इंद्रिया भी ठीक से काम करती हैं। नींद की कमी से दिमाग का न्यूरोट्रासमीटर हाई हो जाता है, जिससे दिमाग के न्यूरॉन्स को नुकसान पहुंचता है। स्ट्रेस लेवल बढ़ने से हृदयरोग व कई अन्य प्रकार की बीमारियां घेर सकती हैं। अब तो आपको पता चल ही गया होगा कि सोना कितना जरूरी है।