यहां कॉफी की कीमत है सिर्फ एक 'किस'

12/06/2013 23:02
कॉफी हाउस पहले बुद्धिजीवी वर्ग का खास पसंदीदा स्थान माना जाता था, जहां वे दिनभर बैठते थे, लिखते थे और विचार विमर्श करते थे। आजकल युवा अक्सर अपने दोस्तों और लवर्स के साथ कुछ समय कैफे में कॉफी पीते हुए बिताना पसंद करते हैं। कुछ तो डेट के लिए भी कॉफी कैफे को ही प्रिफर करते हैं। 
 
युवाओं का कॉफी कैफे के प्रति लगाव देखकर आस्ट्रेलिया के एक कैफे ने बेहद ही रोमांचक ऑफर प्रस्तुत किया है। यह ऑफर जानकर तो वो लोग भी कैफे में जाना चाहेंगे जिन्हें कॉफी कुछ खास पसंद नहीं है। चलिए आपको इस ऑफर के बारे में बता देते हैं। जी हां, सिडनी के एक कैफे की यह रोमांचक ऑफर के तहत आपको कॉफी के साथ-साथ अपने पाटर्नर को किस करने का मौका भी मिलेगा और कस्टमर्स को कॉफी पीने के लिए पैसे देने की जरूरत नहीं। बस आपको सिर्फ इतना करना है कि आप जिसके साथ आए हैं उसे किस करना होगा।
 
कैफे में यह ऑफर सिर्फ जून महीने के लिए है। वो भी सुबह 9 बजे से 11 बजे तक। इस कैफे ने कॉफी पीने के लिए आने वाले लवर्स को ध्यान में रखते हुए ही यह खास ऑफर पेश किया है।