मां के दूध से शिशुओं में एचआईवी का खतरा कम

12/06/2013 17:15

 यूं तो मां का दूध नवजात के लिए संपूर्ण आहार होने के साथ साथ इसके कई फायदे होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह शिशुओं को एचआईवी जैसी संक्रामक बीमारी से भी बचाता है. हाल ही में हुए शोध में पता चला है कि मां के दूध में एक ऐसा विशेष कार्बोहाइड्रेट होता है, जो संक्रमित मां से उसके बच्चों में एचआईवी के पहुंचने के खतरे को घटा देता है. कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने अपने अध्ययन के दौरान पाया कि मानव दूध ओलिगोसैक्राइड्स नामक कुछ बायोएक्टिव अवयव की उच्च मात्र प्रसव के पश्चात मां से शिशुओं में एचआइवी को पहुंचने से रोक देती है. सैन डिएगो चिकित्सा विद्यालय के बाल चिकित्सा विभाग के सहायक प्रोफेसर लार्स बोड ने कहा, विकासशील देशों में एचआइवी संक्रमित मां असमंजस में होती है कि वह अपने शिशुओं को स्तनपान कराए या नहीं.बोड और उनके सहयोगी यह जानने में जुटे थे कि स्तनपान करने वाले शिशु का एक बड़ा हिस्सा कई महीनों तक अपनी मां का दूध पीने के दौरान एचआइवी-1 के संपर्क में रहता है, लेकिन वह उसके गिरफ्त में नहीं आता.