लॉस एंजल्स: लॉस एंजल्स से न्यूयार्क की यात्रा के दौरान विमान में एक महिला व्हिटनी स्पीयर्स का मशहूर गीत ‘आई विल आलवेज लव यू’ लगातार गाए जा रही थी। आलम यह कि उसके बेसुरे राग से विमान में सवार अन्य यात्रियों को परेशानी होने लगी लेकिन महिला किसी सूरत में गाना बंद करने को तैयार नहीं थी।
संघीय हवाई मार्शल ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और विमान को कनसास सिटी में आपात रूप से उतारकर महिला को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उक्त महिला की पहचान नहीं बताई गई है। कनसास सिटी इंटरनैशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता जो मैक्ब्राइड ने कहा, ‘‘यह महिला सनकी थी।’’ उसने विमान रवाना होते ही एक महिला सहयात्री के साथ झगड़ा भी किया था।