नाखून से जुड़ी ये पांच बातें जान हैरान रह जाएंगे आप!

08/06/2013 03:34
नाखूनों की खूबसूरती पर बहुत ध्यान दिया जाता है, ताकि ये हमारा इंप्रेशन अच्छा रखें, लेकिन नाखून स्वास्थ्य के प्रति भी हमें खबरदार करते हैं...
 
अक्सर नाखून शरीर में हुई या होने वाली बीमारी का संकेत पहले ही दे देते हैं। इसलिए डॉक्टर भी चेकअप के वक्त नाखून जरूर परखते हैं।
 
कैसे करते हैं सावधान? 
यदि आपके नाखून नाजुक या भुरभुरे हैं और जल्दी टूट जाते हैं तो हो सकता है कि शरीर में आयरन की कमी हो। भुरभुरे नाखून थॉयराइड, किडनी डिसऑर्डर व बायोटीन डेफिशिएंसी के सूचक होते हैं।
यदि नाखून बहुत ज्यादा मोटे हों तो यह ब्लड सकरुलेशन की परेशानी दर्शाते हैं। 
 
पोले या खोखले नाखून आयरन या विटामिन बी१२ की कमी के सूचक हैं।
 
नाखूनों के किनारे ग्रे हो रहे हों तो इसे आर्थराइटिस, ग्लूकोमा या क्रॉनिक ब्रॉन्काइटिस का लक्षण माना जाता है।
 
नाखूनों की सतह का पीलापन लिवर संबंधी बीमारियों का संकेत देते हैं।
 
सही डाइट दे स्वस्थ नाखून
 
यदि डाइट सही ली जाए तो नाखूनों का स्वास्थ्य भी अच्छा रह सकता है। स्वस्थ नाखूनों के लिए संतुलित आहार लेना चाहिए। खासतौर पर आयरन व विटामिन्स भरपूर मात्रा में लेने चाहिए, क्योंकि ज्यादातर इन्हीं की कमी से नाखूनों के खराब होने की समस्या सामने आती है। 
 विक्टोरिया बैकहेम एक बार अमेरिका से लंदन केवल नेल टेक्नीशियन माइकल क्लास के पास अपने मॉडल्स के नाखून डिजाइन कराने गई थीं।
नाखूनों का ख्याल रखना
 
नाखूनों का ख्याल रखने के साथ-साथ उनमें दिखने वाले लक्षणों पर भी गौर करना चाहिए। हालांकि ये लक्षण कई बार स्वस्थ लोगों के नाखूनों पर भी नजर आते हैं, इसलिए किसी भी प्रकार के लक्षण नजर आएं तो खुद किसी नतीजे पर पहुंचने के बजाय डॉक्टर की सलाह लें।