ड्युल सिम फोन कैसे काम करते हैं?

12/06/2013 17:30

भारतीय हैंडसेट बाजार में इस समय ड्युल सिम फोन की भरमार है मगर ड्युल सिम फोन का प्रचलन भारत से पहले अंतराष्ट्रीय बाजार में आ चुका था. अगर आपको ध्यान हो तो सबसे पहले चाइनीज फोन भारतीय बाजार में ड्युल सिम का चलन लाए थे.  मगर क्या आप जानते हैं आखिर फोन में ड्युल सिम काम कैसे करते हैं? दरअसल ड्युल सिम फोन में यूजर दो नेटर्वक का प्रयोग एक ही डिवाइस में कर सकता है. फोन में दो सिम सपोर्ट स्लॉट दिए गए होतें हैं, दुनियां का सबसे पहला ड्युल सिम फोन फिनलैंड की बेनिफोन कंपनी ने लांच किया था. कुछ ड्युल सिम फोन में एक साथ दो नेटर्वक का प्रयोग किया जा सकता है, मगर नई तकनीक के चलते अब दो नेटर्वक पर एक साथ बात करने के अलावा कॉल रिसीव भी की जा सकती है, इसे ड्युल सिम स्टैंडबॉय तकनीक भी कहा जाता है.