उम्रभर यंग दिखना हर इंसान की ख्वाहिश होती है। अगर आप भी कुछ ऐसी ही ख्वाहिश रखते हैं तो अपने शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन दीजिए। जी हां आपका खान-पान आपकी स्किन को यंग दिखाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खासकर विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन करने से त्वचा हमेशा यंग रहती है।
विटामिन सी को उसके वैज्ञानिक नाम एसकोरबिक ऐसिड से भी जाना जाता है। यह शरीर की कोशिकाओं को बांध कर रखता है। इससे शरीर के विभिन्न अंग को आकार बनाने में मदद मिलती है। यह शरीर की रक्त वाहिकाओं को मजबूत बनाता है। अगर लंबी उम्र तक जवान और निरोगी रहना है तो विटामिन सी का पर्याप्त मात्रा में सेवन शरीर के लिए बहुत जरुरी है।
विटामिन सी की कमी से होने वाले रोग- स्कर्वी, मुंह पीला पडऩा, शरीर कमजोर होना, शरीर में दर्द, मसूड़े फूल जाना, भूख न लगना, हड्डियां कमजोर हो जाना, चिड़चिड़ापन, शरीर का इम्युनिटी पॉवर कम होने लगता है, सर्दी और न्यूमोनिया जैसे रोग बार-बार होते हैं। काम करने की शक्ति घट जाती है। थोड़ा सा काम करने पर भी थकान होने लगती है।
कैसे पाएं विटामिन सी - विटामिन सी प्राकृतिक रूप से संतरे, नींबू, मौसमी आदि फलों में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आंवला भी विटामिन सी से भरपूर होता है। धनिया, टमाटर, मूली, पत्तागोभी, धनिया, पालक, चुकंदर, नाशपाती आदि इसके प्रमुख स्त्रोत हैं।