ऎसे घटाएं वजन

11/06/2013 23:27
बढ़ते वजन की समस्या से कई लोग परेशान हैं। ज्यादातर लोग डाइट प्लान अपनाते हैं, पर वे इस पर लंबे समय तक टिक नहीं पाते और मोटापा घटने की बजाय दुबारा बढ़ने लगता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो आपको खुद पर विश्वास करना होगा और एक्टिव रहना होगा।
 
अपना लक्ष्य लिख लें : अगर आप मोटापा कम करने के अपने लक्ष्य को लिखकर ऎसी जगह लगा लेते हैं, जहां आते-जाते आपकी निगाह पड़े, तो आपको फायदा होगा। आप इसमें अपना डाइट प्लान, न्यूट्रिशियन या एक्सरसाइज के बारे में जानकारी लिखें। 
 
सफलता का सपना : ज्यादातर एथलीट दौड़ से पहले जीतने के अनुभव का अभ्यास करते हैं। आपको भी ऎसा ही करना होगा।आप डाइट पर ध्यान देते हैं, व्यायाम भी करते हैं पर यदि आप खुद के पतले होने की स्पष्ट तस्वीर नहीं देख पाते तो आप मोटापा कम नहीं कर सकते।
 
निराशा छोड़ दें : ज्यादातर लोग बार-बार इस बात को दोहराते हैं कि मैं कभी अपना वजन कम नहीं कर सकता। इस तरह की बातों से वे अपने विश्वास को कमजोर करते हैं। इस कारण वे लाख प्रयत्न करने पर भी चुस्त नहीं हो पाते। इसलिए मोटापे को कम करने की दिशा में आगे बढ़ने के साथ-साथ पॉजिटिव सोच रखना भी जरूरी है।  
 
खुद को प्रोत्साहित करते रहें : आप मोटापे को कम करना चाहते हैं तो खुद को इसके लिए प्रोत्साहित करते रहें। अपने दोस्त खुद बनें। जैसे-जैसे मोटापा कम होता जाए, आप खुद को बधाइयां दें।
आदतों को बदलें : अगर आप तय करते हैं कि आपको वजन घटाना है तो आपके इसके अनुरूप कार्य भी करने पड़ेंगे। इसके लिए आपको अपनी खाने-पीने की आदतों में बदलाव करना पड़ेगा और शारीरिक गतिविधियों में इजाफा करना पड़ेगा।