आम खाने के 8 फायदे, जानने के बाद खुद को रोक नहीं पाएंगे इसे खाने से

07/06/2013 09:49
गर्मियों के मौसम की बात हो और आम की याद  न आए ऐसा हो ही नहीं सकता। गर्मियों में मिलने वाला फलों के  राजा आम के  खट्टा-मीठा स्वाद सभी को लुभाता है। दरअसल आम सिर्फ स्वाद में ही अच्छा नहीं है बल्कि यह सेहत बनाने का भी काम करता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में अगर आप भी आम खाने के शौकिन हैं तो ये बातें जानकर आपका आम खाने का मजा दोगुना हो जाएगा।
 
कैंसर रोधी -कैं सर को एक घातक बीमारी माना जाता है। हर इंसान चाहता है कि कैंसर जैसी बीमारी उसे कभी भी न हो। अगर आप भी हमेशा कैंसर से बचे रहना चाहते हैं तो ज्यादा से ज्यादा आम खाएं क्योंकि आम में एंटी ऑक्साइड, विटामिन सी और फाइबर की प्रचुरता की वजह से कैंसर का जोखिम कम हो जाता है।
 
नेत्र स्वास्थ्य -आंखों को भी स्वस्थ रखने के लिए आम बहुत अच्छा माना जाता है दरअसल गाजर में पाया जाना वाला विटामिन ए आम में भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।इसमें उपस्थित विटामिन ए से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
 
याददाश्त बढऩा -जिन लोगों की याददाश्त कमजोर है आम उनके लिए एक बेहतरीन फल है। आम में ग्लूटामिन एसिड नामक एक तत्व पाया जाता है जो कि न सिर्फ स्मृति बढ़ाता बल्कि ब्लड कोशिकाओं को सक्रिय रखता है।
 
वजन :आम खाने से जहां एक और मोटापा कम होता है वहीं एक अन्य तरीके से आम के सेवन से वजन को बढ़ाया भी जा सकता है। दरअसल ऐसा माना जाता है कि दूध के साथ आम खाने से वजन बढ़ता है।
 
एनीमिया में फायदेमंद - अधिकांश महिलाओं को हिमोग्लोबिन कम होने की समस्या होती हैं। ऐसे में डिलेवरी में कॉम्पलिकेशन्स हो सकते हैं इसलिए गर्भवती महिलाओं और एनीमिया से पीडि़त लोगों को आम खिलाना चाहिए। इससे एनीमिया (खून की कमी)में राहत मिलती है।
 
 मोटापे को बढऩे से रोकता है- छिलके सहित आम खाना आपको मोटापे से निजात दिला सकता है, लेकिन इस समाचार के साथ एक चेतावनी भी है कि चयन सही आम का हो। क्वींसलैंड विश्वविद्यालय में हुए इस शोध के अनुसार आम की इरविन और नेम- डोक-मई किस्मों में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो इंसानी फैट सेल्स के निर्माण को कम कर देते हैं,जबकि इसके विपरीत केंसिंग्टन प्राइड नामक प्रजाति के आम में इससे विपरीत इन फैट सेल्स को बढ़ाने की क्षमता होती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि अगले चरण में इन तत्वों के पहचान की जाएगी जो फैट सेल्स के निर्माण को बाधित कर देते हैं। इसके अलावा आम खाने के और भी ढेरों फायदे हैं।
 
सेक्स में- आम वैवाहिक जीवन को खुशनुमा बनाता है क्योंकि साइंस भी मानता है कि आम खाने से सेक्स ड्राइव बढ़ती है। विटामिन ई की वजह से सेक्स हार्मोन बढ़ते हैं। सेक्स ड्राइव को विनियमित करने में आम मदद करता है।
 
गर्मी से राहत -गर्मियों में लू से व गर्मी से राहत के लिए आम पन्ना पीना बहुत अच्छा माना जाता है। कच्चे आम को जीरा, सेंधा नमक, चीनी के साथ जूस बनाकर पीने पर गर्मी से राहत मिलती।आम के गूदे को त्वचा पर रगडऩे से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है।