आकर्षक पुरुष बनें, जीवन में लाएं बदलाव

07/06/2013 10:20
आपको लगता है कि महिलाएं आपके बारे में बात नहीं करतीं। आपको शायद पता है कि आपको अपने आप में सुधार लाने की जरूरत है किन्तु कैसे लाएं, इसके बारे में सशंकित हैं। अपने जीवन में कोई भी बड़ा बदलाव करना इतना आसान नहीं होता जितना की लगता है, लेकिन अगर आपको लड़की पटानी है और अपने ऑफिस या कॉलेज में सबसे हॉट नजर आना है तो आपको अपने आपको थोड़ा-बहुत चेंज तो करना ही पड़ेगा। 
 
आकर्षक लगने के सुझाए गए उपायों से आपका व्यक्तित्व अगले चरण में प्रवेश करेगा। किसी महिला से अपने साथ चलने के लिए अनुनय करने की बजाय आप पाएंगे कि आपका ध्यान पाने के लिए वे आपस में प्रतिस्पर्धा कर रही होंगी। अपने फैशन में बदलाव करें आजकल की शैली और अपने शारीरिक संरचना के अनुरूप ही कपड़े पहनें। अपने बालों, आंखों और त्वचा के रंग के अनुसार ही रंगों को चुनें।
 
जिम जाएं
आपको पहलवान दिखने की जरूरत नहीं है लेकिन आकर्षक लगने के लिए आपका शरीर गठीला होना जरूरी है। हृदय और क्षमता विकास के प्रशिक्षण से आपके शरीर को महिलाएं चाहने लगेंगी।
 
अपने आप को महकाएं 
अपने आप को इत्र में भिगोने की बजाय अच्छी तरह से नहा कर सुगन्धित डियोड्रैन्ट लगाएं और अपनी सांसों को महकाएं। चाहे आप कितने भी स्वस्थ या फैशन में हों, लेकिन यदि आपके पसीने या सांसों में बदबू है तो आप अकेले ही रह जाएंगे।
 
एक अच्छी शारीरिक मुद्रा रखें 
एक पुरुष जो सीधा खड़ा होता है आत्मविश्वासी लगता है, जबकि बेढंगी मुद्रा आपके असुरक्षित और असहज होने का परिचायक है। अच्छी शारीरिक मुद्रा के विकास से आपको आकर्षक होने का एहसास होगा, जिससे लड़कियां भी प्रभावित होकर ऐसा ही महसूस करेंगी।
 
आकर्षक आवाज का विकास करें 
रेडियो उद्घोषक या समाचारवाचक की नकल करें, बल्कि सिनेमा के किसी आकर्षक व्यक्तित्व के आवाज की नकल करें। इससे महिलाएं पलट कर देखेंगी कि कौन बोल रहा है और जब आप उन्हें बातचीत में शामिल करेंगे तो वे द्रवित हो जाएंगी।
 
शांत और सशक्त बनें 
यदि आप जिस महिला से बात कर रहे हैं वह भावुक हो जाए तो आप स्वयं पर नियन्त्रण बनाए रखें। यदि आप महिला के भावनात्मक बदलावों से परेशान नहीं होंगे तो महिला पर आपकी बेहतर छाप पड़ेगी।
 
शिष्टाचार का उपयोग करें 
उनके लिए दरवाजे को खोलना और धन्यवाद कहने जैसे सामान्य शिष्टाचार आपके भद्रपुरुष होने के द्योतक हैं। याद रखें, यदि आपको इन सामान्य शिष्टाचारों के बदले उनके चेहरे पर एक अन्जाना-सा भाव दिखे तो ऐसा सम्भवत: इसलिए होगा क्योंकि आजकल लोग इन शिष्टाचारों का उपयोग नहीं करते।
 
अवसरों का उपयोग करें 
महिलाओं को क्या अच्छा लगेगा और क्या नहीं, यह जानने के लिए आपको विभिन्न विधाओं का उपयोग करना होगा। यदि आप प्रस्ताव के अवसरों का उपयोग नहीं करेंगे तो आप उनकी बांहों में होने की बजाय उनके सबसे अच्छे मित्रों की सूची में शामिल हो जाएंगे।
 
छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें 
विशेष शैली में बाल कटवाएं, नाखूनों को काटें, दाढ़ी बनाएं या चेहरे के बालों को छोटा रखें। अगर आपके कानों और नाकों में बाल हैं तो उन्हें अवश्य साफ करें।